Search KhabarFast

Press ESC to close

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का खूनी खेल, पाकिस्तानी सेना के कई कैंपों पर हमला कर हाईवे को किया हाईजैक

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का खूनी खेल, पाकिस्तानी सेना के कई कैंपों पर हमला कर हाईवे को किया हाईजैक

Attack On Pakistani Security Forces: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर खूनी खेल शुरु हो चुका है। बलूच अलगाववादियों ने बुधवार को सुरक्षाबलों के खिलाफ बड़े हमले शुरू कर दिए हैं। विद्रोहियों ने तुर्बत में पाकिस्तानी सैन्य बलों के मुख्य शिविर पर हमला किया है। सूत्रों की मानें तो विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के केज, ग्वादर और बोलन में एक साथ हमलें किए हैं। इसी के साथ कई शहरों को जोड़ने वाले रणनीतिक हाईवे पर भी कब्जा कर लिया गया है।

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में नाकेबंदी के दौरान 5पंजाबियों की हत्या की गई हैं। सशस्त्र बलूच विद्रोहियों ने केच जिले में चीन-पाकिस्तानी इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) राजमार्ग पर कई ट्रकों पर भी हमला किया हैं। कई ट्रकों को आग के हवाले कर दिया गया हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने क्या कहा?

इस हमले में पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि तुर्बत शहर में देर शाम कई विस्फोट हुए। गोलियों की आवाजें भी सुनाई दी। जिस वजह से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो सशस्त्र बलूच समूहों के लड़ाकों को भारी संख्या में सड़कों पर गश्त करते हुए देखा गया है। वहीं, तुर्बत के अलावा बलूचिस्तान के मंड इलाके में भी पाकिस्तानी सेना के शिविर को निशाना बनाया गया हैं।

बता दें, इस हमले के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद विद्रोही क्वेटा-कराची राजमार्ग को मस्तंग के पास 3अलग-अलग इलाकों में ब्लॉक करते है। सभी विद्रोहियों को मोटरसाइकिलों के साथ देखा जा सकता है।

बलूचिस्तान में तनाव की स्थिति

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बलूचिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अलगाववादी सशस्त्र समूह पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ व्यापक रुप से अभियान चला रहे हैं। इस वजह से उन्होंने कुछ हिस्सों को कई दिनों तक अपने नियंत्रण में रखा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Houthi Attack: सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नेपाल में बाढ़ का कहर! 35 मकान बहे, कई पुल तबाह, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Flood In Nepal:नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ के पानी ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 35 मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जबकि कई पुल बहने से आवागमन भी प्रभावित

पाकिस्तान में इमरजेंसी से इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा सरकार निलंबित; CM समेत नेताओं की गिरफ्तारी का दावा

Imran Khan Party Government Termineted:पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरजेंसी लागू कर दी है। इस फैसले के साथ ही प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब PTI इमरान खान की रिहाई की मांग

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast