Search KhabarFast

Press ESC to close

बलूचों की बगावत तेज, पाकिस्तान के झंडे हटाकर अपने झंडे फहराए; दूतावास खोलने की अपील

बलूचों की बगावत तेज, पाकिस्तान के झंडे हटाकर अपने झंडे फहराए; दूतावास खोलने की अपील

India-Pakistan Tension: भारत से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान अब अपने ही देश के अंदर गंभीर संकट का सामना कर रहा है। बलूचिस्तान में आजादी की मांग को लेकर दशकों से आंदोलन कर रहे बलूच विद्रोही अब खुलकर सामने आ गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने कई इलाकों में पाकिस्तान के झंडे हटाकर बलूचिस्तान के झंडे फहरा दिए हैं। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि,गुरुवार को BLA ने पाकिस्तान की सेना पर दो हमले किए। इनमें से एक रिमोट बम से था, जिसमें सेना की गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई। इस हमले में 12पाकिस्तानी जवानों की मौत हुई। हमले का वीडियो बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अपने चैनल 'हक्काल टीवी' पर जारी किया है। पिछले कुछ वर्षों से बलूच संगठन सक्रिय हैं, लेकिन बीते एक हफ्ते में उनके हमलों में तेजी देखी गई है।

दो दिनों में चार बड़े और कई छोटे हमले

पिछले दो दिनों में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में चार बड़े हमले किए। क्वेटा सहित कई इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा कच्छ, मस्तंग और काची जैसे क्षेत्रों में छह छोटे हमलों की खबर है। बलूच लेखक मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पाकिस्तान के झंडे उतारे जा रहे हैं और बलूचिस्तान के झंडे लहराए जा रहे हैं। अब दुनिया को चाहिए कि वे पाकिस्तान से अपने दूतावास हटाकर बलूचिस्तान में नए संबंध बनाएं।"

पूर्व प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, सेना पर उठे सवाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने बलूचिस्तान की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार और सेना का वहां कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के उस बयान को भी चुनौती दी, जिसमें कहा गया था कि 1500बलूच विद्रोही राज्य छीनना चाहते हैं, लेकिन उनका सपना अधूरा रहेगा।

अंदरूनी हालात से बुरी तरह घिरा पाकिस्तान

बलूचिस्तान में विद्रोह और हमलों की बढ़ती घटनाएं पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। एक तरफ भारत से तनाव, और दूसरी ओर बलूच विद्रोहियों का उग्र आंदोलन – इन दोनों मोर्चों पर पाकिस्तान बुरी तरह घिरता जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साउथ अफ्रीका में बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 12 से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट

Firing In South Africa:दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि जंपर्स बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे। जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल में एक और पीड़ित की मौत हो गई।

Oman Attack: ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमले का दावा, तीन घटनाओं से बढ़ी चिंता

ओमान के तट के पास भारतीय क्रू वाले एक मर्चेंट जहाज पर कथित हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, यह जहाज MT जलवीर है, जिस पर 20 से अधिक भारतीय नाविक सवार थे।

Trump Warning: ईरान को ट्रंप ने बार फिर दी बड़ी चेतावनी, बोले- आज रात हो सकता है बहुत ज़ोरदार हमला

Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी है। ईरान के साथ शांति समझौता करने की चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बीच अमेरिका ईरान पर "बहुत ज़ोरदार" हमला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये हमले "आज रात" किए जाने की योजना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast