अफगानिस्तान में 80 स्कूली छात्रों को दिया जहर, घटना की सूई तालिबान पर अटकी, सभी अस्पताल में भर्ती

अफगानिस्तान में 80 स्कूली छात्रों को दिया जहर, घटना की सूई तालिबान पर अटकी, सभी अस्पताल में भर्ती

Afganistan: अफगानिस्तान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि यहां स्कूल जाने वाली 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया है। यह घटना उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग के प्राइमरी स्कूल की बताई जा रही है। जहर से पीड़ित इन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की व्यक्तिगत दुश्मनी थी, लेकिन विस्तार से नहीं बताया है। ये हमले सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुए हैं। शिक्षा विभाग के प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने कहा कि संगचरक जिले में करीब 80 छात्राओं को जहर दिया गया। उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 छात्रों को जहर दिया गया है और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 अन्य को जहर दिया गया है।

वहीं इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि यह तालिबान की करतूत है हालांकि इस घटना को लेकर तालिबान ने साफ इंकार किया है। बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने की खबरे आसने आ रही है। वहीं देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है।

Leave a comment