World Environment Day 2023: विश्व भर में इतने मिलियन टन प्लास्टिक का होता है उत्पादन, जानकर हो जाएंगे हैरान

World Environment Day 2023: विश्व भर में इतने मिलियन टन प्लास्टिक का होता है उत्पादन, जानकर हो जाएंगे हैरान

World Environment Day : पर्यावरण जो दिन ब दिन बिगड़ता ही जा रहा है। जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रही दुनिया ने  विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। लेकिन इसी प्रकृति को इंसान नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है।  

ये है इस साल की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक खास थीम होती है। इस साल की थीम "Solutions to Plastic Pollution" है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन विश्व भर में होता है। इनमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार हो पाता है, जबकि सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है। दूसरी तरफ, अनुमान के तौर पर  19-23 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है, जो कि 2,200 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है। साथ ही, प्लास्टिक सूक्ष्म कण (5 मिमी व्यास तक) किसी न किसी रूप में हमारे भोजन, पानी और हवा में घुले होते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हर व्यक्ति 50,000 प्लास्टिक कणों का हर साल किसी न किसी रूप में न चाहते हुए भी सेवन कर लेता है।

ऐसे हुई थी शुरूआत

सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5जून 1972को पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया था। इसके बाद से हर साल दुनियाभर में पांच जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।हमें यह समझना होगा कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। ऐसे में भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों की अनदेखी न करते हुए वर्तमान मांगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के बीच संतुलन ले आना बेहद जरूरी है।

Leave a comment