World Cancer Day: इन बॉलीवुड सितारों ने कैंसर को मात देकर जिंदगी से जीती जंग

World Cancer Day: इन बॉलीवुड सितारों ने कैंसर को मात देकर जिंदगी से जीती जंग

World Cancer Day 2023: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका वक़्त पर इलाज नहीं मिलने से संक्रमित व्यक्ति मौत के मुंह में जा सकता है। प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्वभर में विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस जानलेवा बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। आज इस दिन हम उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने इस बीमारी को हरा दिया और आज एक नार्मल जिंदगी जी रहे हैं।

कैंसर का इलाज समय पर ना मिलने के चलते ये बीमारी जानलेवा बन जाती है लेकिन बीमारी के समय पर पता चलने के बाद अगर मरीज इलाज के साथ अपने लाइफस्टाइल को चेंज कर ले तो यकीनन वो इस बीमारी को हरा सकता है। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने कैंसर पर जंग जीती है।

संजय दत्त
 
बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त कैंसर सर्वाइवर हैं। साल 2022 में उनके लंग्स में कैंसर का पता चला था। तब उनकी ये बीमारी स्टेज 4 पर थी। बीमारी का पता लगते ही उन्होंने कीमोथेरपी से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए अपना पूरा इलाज कराया। और आज वह स्वास्थ्य जिंदगी जी रहे हैं।
 
मनीषा कोइराला 
 
90 के दशक में लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को 2012 में पाने कैंसर के बारे में पता चला था। उनकी अवेरी में इस घातक बीमारी ने जन्म लिया था। लम्बे इलाज के बाद एक्ट्रेस इस बीमारी को मात देते हुए कैंसर सर्वाइवर बनी।
 
सोनाली बेंद्रे
 
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फंस के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस सोनाली ने भी कैंसर की लड़ाई लड़ी है। 2018 में उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर हुआ था। जिस वक़्त उन्हें इस बीमारी का पता चला तब वह डांस रियलिटी शो में जज थी। बीमारी के इलाज के बाद एक्ट्रेस एक हेल्दी लाइफ जी रही हैं।
 
किरण खेर
 
एक्ट्रेस किरण खेर साल 2021 में ब्लड कैंसर का शिकार हुई थीं। इस बीमारी के लिए उनका लम्बा इलाज चला था। उन्होंने कई बार अपने बीमारी से जुड़े एक्सपीरियंस को साझा कर चुकी हैं। 
 
राकेश रोशन
 
एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन भी कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ चुके हैं। उन्हें स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर हुआ था। उन्होंने इसका इलाज़ कराया और आज वह बेहद स्वस्थ हैं।

Leave a comment