Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान छोड़ने का सिलसिला जारी, असीम मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो का परिवार भी कनाडा भागा

पाकिस्तान छोड़ने का सिलसिला जारी, असीम मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो का परिवार भी कनाडा भागा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल संधि समझौते को सस्पेंड करना शामिल है। इससे पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है और लोग डर के साए में जीने लगे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर का परिवार और पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार भी पाकिस्तान छोड़कर कनाडा भाग चुका है।

सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान में भारी बेचैनी है। इस पर बिलावल भुट्टो ने धमकी दी थी कि अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया, तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन, इसके ठीक एक दिन बाद ही उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो ने पाकिस्तान छोड़कर कनाडा जाने का फैसला किया।

पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी परिवारों को भेज रहे हैं विदेश

पाकिस्तान में यह डर है कि भारत किसी भी वक्त हमला कर सकता है, जिससे सेना का मनोबल गिर गया है। कई पाकिस्तानी सेना के अधिकारी अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर सहित कई अधिकारियों ने अपने परिवारों को ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेजने के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया।

भारत का सख्त संदेश और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। भारत ने अरब सागर में अपने युद्धपोत आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कहीं भी हों।

देश में गुस्सा, पीएम मोदी से बदला लेने की मांग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बदला लेने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ खड़े हैं। सरकार ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, पाकिस्तानियों के वीजा को खत्म कर दिया है और डिप्लोमैटिक संबंधों को भी काफी हद तक कम कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका फिर फोड़ेगा टैरिफ बम! ट्रंप प्रशासन ने पेश किया टैरिफ लगाने वाला प्रस्ताव

America Preparing To Impose Tsrrif:एक तरफ भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने का ऐलान किया है, तो वहीं, दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सरकार ने भारत समेत दर्जनों देशों के उत्पादों पर 10 फीसदी या उससे ज्यादा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

Iran-Kuwait Conflict: ईरान ने कुवैत पर बरसाईं मिसाइलें, हमले में हुआ भारी नुकसान; उड़ाने की गई रद्द

Iran-Kuwait Conflict:ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाईल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों में कुवैत के हवाई अड्डों को नुकसान हुआ है। कुवैत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के हमले के बाद वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

पुतिन का बड़ा बयान...पाकिस्तान-चीन रिश्तों पर टिप्पणी, भारत-चीन विवाद में बाहरी दखल का विरोध

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण एशिया की जटिल भू-राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान और चीन के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पूरी तरह चीन के नियंत्रण में मानना सही नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast