US: अमेरिका ने अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजना किया शुरू, पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना

US: अमेरिका ने अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजना किया शुरू, पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना

Indian Immigrants: अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर भारतीय प्रवासियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरु हो चुका है। इस अभियान के जरिए अमेरिका के मिलिट्री प्लेन की मदद से भारतीय प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका का सी-17 सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। बता दें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इमिग्रेशन एजेंडे को पूरा करने के लिए सैन्य ताकत की मदद ली हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका में 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से देश में रह रहे हैं। भारतीय लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए हैं।

सैन्य विमान से अप्रवासियों को भारत भेजा जा रहा

बता दें, अमेरिकी सत्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वापसी के बाद से यह भारत में पहला निर्वासन है। ऐसे में बताया जा रहा है कि एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 5,000 से ज्यादा अप्रवासियों को निर्वासित यानी देश से बाहर निकालने के लिए कई फ्लाइट्स ने उड़ानें भरी हैं। अमेरिका मिलिट्री प्लेन की मदद से भारतीय अप्रवासियों को भारत भेज रहा है। मिली जानकारी के अमुसार, अब तक सैन्य विमानों ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास तक पहुंचाया है। 

भारत और अमेरिका साथ-साथ

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी के साथ पहली फोन वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने भारतीय अप्रवासियों को लेकर चर्चा की। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब देश में रह रहे अप्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा।

दूसरी तरफ, अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भारत ने भी अमेरिकी प्रशासन की मदद करने की बात कही थी। बता दें, हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी दौरे के दौरान कहा था कि भारत इस मामले में अमेरिका की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  

Leave a comment