Search KhabarFast

Press ESC to close

संचार साथी ऐप पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- यह एक जासूसी ऐप है नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है

संचार साथी ऐप पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- यह एक जासूसी ऐप है नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है

Winter Session 2025: मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के DoT के निर्देशों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "यह एक जासूसी ऐप है। नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर किसी को परिवार, दोस्तों को मैसेज भेजने की प्राइवेसी का अधिकार होना चाहिए। वे इस देश को हर तरह से तानाशाही में बदल रहे हैं। संसद इसलिए काम नहीं कर रही है क्योंकि सरकार किसी भी चीज़ पर बात करने से मना कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर इल्ज़ाम लगाना बहुत आसान है। वे किसी भी चीज़ पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र चर्चा की मांग करता है।

आदेश नागरिकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन है- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस तरह का आदेश नागरिकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति को अपने परिवार तथा दोस्तों को बिना डर के मैसेज भेजने का, बातचीत करने का अधिकार है। सरकार को हर बात देखना नहीं चाहिए।उन्होंने इसे देश पर तानाशाही जैसा दिखने का प्रयास बताया।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विंटर सेशन के दूसरे दिन संसद परिसर में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता प्रदर्शन में मौजूद दिखे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जोक करने वाला था कंटेस्टेंट, समय रैना ने तुरंत रोका; बोले- कुछ ऐसा कहो...

Samay Raina Show:कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है। शो के नए सीजन के एपिसोड 6 में एक ऐसा पल देखने को मिला, जब समय रैना ने एक कंटेस्टेंट को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर संभावित मजाक करने से बीच में ही रोक दिया। समय ने कंटेस्टेंट से ऐसा जवाब देने को कहा, जिसे एपिसोड में शामिल किया जा सके।

Aaj Ka Mausam: 6 अगस्त को कई राज्यों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की हवा का अलर्ट

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 6 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast