Search KhabarFast

Press ESC to close

Parliament Winter Session 2025: ‘आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?’ पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

Parliament Winter Session 2025: ‘आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?’  पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को करारा संदेश दिया। उसके बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव की स्थिति,  SIR और प्रदूषण बहुत बड़े मुद्दे हैं। आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?। उन्होंने कहा कि यह ड्रामा नहीं है। मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है कि चर्चा न होने देना।

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर कहा, "ड्रामा कौन करता है ये आपको भी पता है। ड्रामा का उपयोग इसलिए करना क्योंकि D से डेमोक्रेसी है हम ये चाहते हैं कि ईमानदारी से काम हो और कोई भी मतदाता छूटे नहीं। जिन BLO की जान जा रही है तो क्या वो ड्रामा था।

पीएम मोदी के बयान पर बोले RJD सांसद मनोज कुमार झा

PM मोदी के बयान पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "अगर PM ने यहां ऐसी कोई बात कही है, तो उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए। मतलब, विपक्ष हार की हताशा में है और उनमें कौनसी हताशा है। चुनाव मौलिक मुद्दों पर ना लड़कर के 'कट्टा, मंगलसूत्र, भैंस और मुजरा' पर लड़ रहे हैं? क्या यह प्रधानमंत्री की गरिमा है?।

...उनसे ही हमें ड्रामा सीखना है- रेणुका चौधरी

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के बयान पर कहा, "ये ड्रामा का शब्द का उपयोग वो कर रहे हैं जो सबसे बड़े ड्रामा मास्टर हैं। उनसे ही हमें ड्रामा सीखना है कब, कैसे करना है ये सब हमें उनसे सीखना है हमें ये आता नहीं है क्योंकि हम दिल से काम करते हैं जमीन से जुड़े हुए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast