WINTER FOOD: सर्दियों में हरे चने का करें भरपूर मात्रा में सेवन, हैरान कर देंगे इसके फायदे

WINTER FOOD: सर्दियों में हरे चने का करें भरपूर मात्रा में सेवन, हैरान कर देंगे इसके फायदे

Green gram also fulfills the deficiency of protein in the body:शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चने अहम भूमिका निभाता है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी हरे चनों के बारे में सुना है। अगर नहीं तो बता दें कि हरे चने भी शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। जिसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे मिनरल्स का भंडार होता है।

वहीं हरा चना को छोलिया के नाम से भी जानते है। हरा चना विटामिन बी 9 या फोलेट जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप मूड स्विंग्स, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से दूर रहते हैं। क्या आपको हरा चने से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में मालूम है नहीं तो आज हम आपको इसके के बारे में बताएंगे।

हरा चना खाने के फायदे

  • सुबह हरे चने खाने से तनाव कोषो दूर चला जाता है।
  • हरे चने फाइबर से भरपूर होता है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है।
  • इसके सेवन से शरीर में कॉलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है.
  • हरे चने प्रोटीन की अच्छी मात्रा से भरपूर होते हैं इससे आपके बाल टूटने, झड़ने और पतले होने से बचते हैं।

इस तरह करें सेवन

  • हरे चने को भिगोकर खाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • आप चनों को एक कटोरी पानी में रात भर भिगोकर रख दें।
  • फिर आप अगली सुबह इन्हें अंकुरित करके खाएं।

Leave a comment