4 साल की उम्र में शुरूआत...फिर 12 साल बाद मेडल, जानें ASIAN CUP में इतिहास रचने वाली मनिका बत्रा का करियर

4 साल की उम्र में शुरूआत...फिर 12 साल बाद मेडल, जानें ASIAN CUP में इतिहास रचने वाली मनिका बत्रा का करियर

नई दिल्ली: एशियन कप टेबल टेनिस 2022 में भारतीय महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा ने देश का नाम रोशन किया है। मनिका बत्रा ने एशियन कप में इतिहास रचते हुए कांस्य पद पर अपना कब्जा किया। जीत के बाद मनिका भारत की पहली महिला खिलाड़ी है जिसने इस टूर्नामेंट में कांस्य पद हासिल किया है। 39 साल के इस टूर्नामेंट के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि बत्रा ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया है इससे पहले 2015 में शरत कमल ने और 2019 में जी साथियान ने छठा स्थान हासिल किया था। वहीं इस पद के बाद मनिका को कांस्य पद के साथ-साथ एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि मिली है।

मनिका का जीवन परिचय

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जन्म 15 जून 1995 में भारत की राजधानी दिल्ली के नारायणा विहार पर हुआ था। इनके पिता का नाम गिरीश बत्रा और माता का नाम सुषमा बत्रा है।मनिका बत्रा तीन भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। इनके भाई का नाम साहिल बत्रा और बहन का नाम आंचल बत्रा है। मनिका बत्रा ने हंसराज मॉडल स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई की और जीसस एंड मैरी स्कूल, न्यू दिल्ली से अपने कॉलेज की आधी पढ़ाई की है। मनिका बत्रा भारतीय नागरिकता रखती हैं तथा हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। मनिका की उम्र 26 साल है और निजी जिंदगी में इस समय मनिका अविवाहित हैं। मनिका बत्रा के फेवरेट स्पोर्ट्स प्लेयर सचिन तेंदुलकर और मारिया शारापोवा है। इनकी पसंदीदा अभिनेत्री आलिया भट्ट और फेवरेट फिल्म द बिग बैंग थ्योरी है।

4 साल की उम्र से टेबल टेनिस की खिलाड़ी

मनिका बत्रा सिर्फ 4 साल की थी, तभी से इन्होंने टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। स्टेट लेवल अंडर 8 टूर्नामेंट में एक मैच को जीतने के बाद मनिका बत्रा ने संदीप गुप्ता से ट्रेनिंग लेने का फैसला किया और संदीप गुप्ता ने ही उन्हें हंसराज मॉडल स्कूल में जाने की सलाह दी। मनिका बत्रा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में ही साल 2011 में वर्ल्ड की नंबर 6 खिलाड़ी जापान की कासुमी इशिकावा को हराकर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया था और चीली ओपन में अंडर 21 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।

इसके अलावा मनिका बत्रा साल 2014 में आयोजित ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थी। इसी साल 2014 में ही एशियाई खेलों में भी मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थी। साल 2015 में मनिका बत्रा ने मौमा दास और अंकिता दास के साथ महिलाओं की टीम स्पर्धा का सिल्वर मेडल, अंकिता दास के साथ महिलाओं का डबल्स और महिलाओं के सिंगल में ब्रोंज मेडल जीता था।

बता दें 2021 टोक्यो ओलंपिक में मनिका ने ब्रिटेन की तिन-तिन को 4-0 से हराकर सिंगल वर्ग के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है लेकिन अगले ही राउंड में वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं अब मनिका ने एशियन कप में कांस्य पद जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई है। 

Leave a comment