Runny Nose In December: ठंडी हवा की वजह से क्यों निकलता है नाक से पानी, जानें इसके पीछे का कारण

Runny Nose In December:  ठंडी हवा की वजह से क्यों निकलता है नाक से पानी, जानें इसके पीछे का कारण

Runny Nose In December:  सर्दियों में अक्सर लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में अक्सर सर्दी-खांसी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है लेकिन, इसके अलावा इन दिनों कई लोग लगातार बहती नाक के कारण परेशान रहते हैं। ठंडी हवा के संपर्क में आते ही अक्सर कई लोगों की नाक से पानी आने लगता है। यह एक परेशान करने वाली स्थिति होती है, जिसकी वजह से रोजमर्रा का काम करना तक मुश्किल हो जाता है।

ठंडे मौसम में नाक से पानी आना एक आम समस्या है लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ठंडी हवा के संपर्क में आते ही अचानक हमारी नाक क्यों बहने लगती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे का कारण।

आइए जानते हैं ठंड में क्यों बहती है नाक-   

आपकी नाक से निकलने वाले बलगम की स्थिरता और रंग अलग-अलग हो सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार एलर्जी, मसालेदार भोजन खाने और ठंडे तापमान में रहने से आमतौर पर नाक से ज्यादा पानी आने लगता है। वहीं, जब आपको सर्दी या कोई अन्य संक्रमण होता है, तो आपका शरीर आमतौर पर गाढ़ा बलगम बनाता है।

इस वजह से बहती है नाक?

जब हम ठंडी हवा में सांस लेते हैं, तो नाक हवा को गर्म करती है और उसमें नमी जोड़ती है। क्योंकि, यह हमारे फेफड़ों तक जाती है। ठंडी, ड्राई हवा आपकी नाक की परत को परेशान करती है और परिणाम स्वरूप, आपकी नाक की नेसल लाइनिंग को ठंडा रखने के लिए एक्सट्रा बलगम यानी म्यूकस प्रोड्यूस करती हैं। यह बलगम उन बड़ी, भारी बूंदों का कारण बन सकता है, जो आपकी नाक से आती है। ऐसे में ठंड के मौसम में स्कार्फ पहनना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि, स्कार्फ पहनने से हवा आपकी नाक से टकराने से पहले गर्म हो जाती है।

बहती नाक से राहत पाने के उपाय 

जितना संभव हो, आराम करने की कोशिश करें

खूब सारे फ्लूइड लें। खासकर पानी पिएं।

अपने चेहरे पर गर्म, नम वॉशक्लॉथ रखें

दिन में दो से चार बार भाप लेना चाहिए

अपने बिस्तर के पास ह्यूमिडिफायर या वेपोराइजर का उपयोग करना चाहिए  

बलगम को साफ करने में मदद के लिए सेलाइन नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए

Leave a comment