Search KhabarFast

Press ESC to close

जितेंद्र कुमार नहीं बनना चाहते थे‘सचिव जी’, पंचायत के हिट होने की नहीं थी कोई उम्मीद

जितेंद्र कुमार नहीं बनना चाहते थे‘सचिव जी’, पंचायत के हिट होने की नहीं थी कोई उम्मीद

Panchayat Season4: अमेज़न प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज "पंचायत" का नया सीजन 2 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के पिछले तीन सीज़न ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद इसके चौथे सीजन का इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री से था। बता दें कि आपकी पसंदीदा सीरीज के एक्टर जितेंद्र कुमार को ही इस सीरीज के हिट होने की कोई उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस सीरीज के लिए साइन किया था, तब उन्हें नहीं पता था कि यह सीरीज इतनी लोकप्रिय होगी। उन्होंने बताया कि यही कारण था की वो ये सीरीज नहीं करना चाहतो थे । दरअसल, पंचायत सीरीज के मुख्य अभिनेता जितेंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें नहीं लगता था कि यह सीरीज इतनी हिट होगी। 
 
पंचायत 4 की क्या होगी स्टोरी ?
पंचायत सीज़न 4 की कहानी फुलेरा गांव में होने वाले पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्रधान जी और भूषण आमने-सामने होंगे। साथ ही, रिंकी और सचिव जी के बीच प्यार की कहानी भी आगे बढ़ेगी और प्रधान जी पर हुए हमले का रहस्य भी सुलझेगा । इस बार सीज़न 4 में, अभिषेक के कैट परीक्षा के परिणाम का भी खुलासा होगा, जिससे वह आगे क्या करेगा, इस बात का पता चलेगा । साथ ही ये भी पता चलेगा कि प्रहलाद चा, जो अपने बेटे की मौत से अभी भी दुखी हैं, विकास को एक प्रस्ताव रखेंगे , जिससे उनके जीवन में एक नई उम्मीद पैदा होती है।
 
क्या है पंचायत सीरीज?
पंचायत अमेज़न प्राइम  की सबसे चहिती वेब सीरीज है, जो । इस सीरीज की कहानी एक युवा इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ग्राम पंचायत के सचिव के रूप में एक छोटे से गांव फुलेरा में आता है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और चंदन राय जैसे अभिनेता हैं।
 
नए सीजन की तैयारी
पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। इस सीजन में भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने की उम्मीद है। तो तैयार हो जाइए पंचायत के नए सीजन के लिए, जो 2 जुलाई से अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगा ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। खासकर जब कोई एक्टर एक ही फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast