Search KhabarFast

Press ESC to close

WFI और खेल मंत्रालय फिर से आमने-सामने, वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप को लेकर हो गया बखेड़ा

WFI और खेल मंत्रालय फिर से आमने-सामने, वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप को लेकर हो गया बखेड़ा

India Withdraw From World Test Championship:खेल मंत्रालय और WFI (भारतीय कुश्ती संघ) एक बार फिर से आमने-सामने है। सारा बखेड़ा विश्व चैम्पियनशिप को लेकर हो गया है। बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ ने विश्व चैम्पियनशिप से भारतीय पहलवानों को वापस बुला लिया है। इस फैसले की जानकारी WFI ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को दे दी है। जिसमें कहा गया है कि अब भारतीय पहलवान वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप में हिस्सा नहीं लेंगे।

28 अक्टूबर से खेला जाएगा वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप   

आपको बता दें कि विश्व चैम्पियनशिप 28 अक्टूबर से अल्बानिया में खेला जाएगा। जिसमें 12 भारतीय पहलवान भी हिस्सा लेने वाले थे। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल की घोषणा की थी। हालांकि कुछ पहलवानों ने WFI के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसमें कहा गया था कि WFI को  निलंबित किया गया है। लिहाजा WFI को ट्रायल लेने का अधिकार नहीं है।  जिसके बाद WFI ने ट्रायल प्रक्रिया रोक दी थी। साथ ही कोर्ट ने 4 अक्टूबर को अवमानना याचिका पर आगे सुनवाई करने से मना कर दिया था।      

खेल मंत्रालय और WFI आमने-सामने

वहीं, भारतीय कुश्ती संघ ने पहलवानों को वापस बुलाने के बाद खेल मंत्रालय पर ठीकरा फोड़ा है। WFI सूत्रों का कहना है कि खेल मंत्रालय उनके कामकाज में दखल दे रहा है। वहीं, खिलाड़ियों को बुलाने का फैसला मंत्रालय द्वारा न‍िलंबन के कारण लिया गया है। निलंबन जारी रखने का कोई आधार नहीं है। अगर मंत्रालय निलंबन हटा देता है, तो ये सभी मुद्दे सामने नहीं आएंगे। बता दें कि WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। हालांकि तब तक उनक कार्यकाल खत्म हो गया था। जिसके बाद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को WFI का अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि महिला पहलवानों ने संजय सिंह का विरोध किया था। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने WFI को  निलंबित कर दिया था।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast