Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बीजेपी मुझे से लड़ नहीं सकती, ना ही मुझे हरा सकती है’ SIR को लेकर ममता बैनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती

‘बीजेपी मुझे से लड़ नहीं सकती, ना ही मुझे हरा सकती है’ SIR को लेकर ममता बैनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती

West Bengal News:पश्चिम बंगाल के उतर 24 परगना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ बनगांव में रैली की। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही मंच से ममता ने बीजेपी को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि "ट्रेन, प्लेन, बॉर्डर का ध्यान सेंट्रल एजेंसियां रखती हैं। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज, सभी का ध्यान सेंट्रल गवर्नमेंट रखती है। हमने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कैसे कराई?।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने SIR को लेकर केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला किया। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि SIR के नाम पर बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है और ये सब राजनीतिक से प्रेरित होकर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे खेल में बीजेपी मुझे से लड़ नहीं सकती, ना ही मुझे हरा सकती है। अगर BJP ने बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश की, तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।

बीजेपी और केंद्र सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी

CAA को ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी इसे मुद्दा बनाती है, धर्म के आधार पर फॉर्म बांटती है। उन्होंने कहा कि जब आप CAA के लिए आवेदन करेंगे और खुद लिखेंगे कि आप बांग्लादेशी नागरिक हैं और अब भारतीय बनना चाहते हैं, तो इसका मतलब आपने खुद ही खुद को विदेशी साबित कर दिया। अपनी समझ का इस्तेमाल करें, सोशल मीडिया के आधार पर अपना भविष्य मत तय कीजिए। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कई बोलियां हैं, लेकिन भाषा एक ही है- बांग्ला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast