उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार

देहरादून: उत्तरखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि शुक्रवार से कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, अधिकांश इलाकों में 26 तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं 24 को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 25 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 26 को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन तीनों दिन प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 के बाद प्रदेश में बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

आपको बता दें कि देश में मानसून का असर अब तेजी से दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली में 27 जून के आसपास मानसून पहुंचेगा। अभी मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आगे बढ़ चुका है। वहीं पिछले दिनों राजधानी में प्री मॉनसून की बारिश देखी गई थी। हालांकि, उसके बाद बारिश नहीं हुई है आज से मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना है दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, बारिश होने की उम्मीद नहीं हैं।

Leave a comment