Search KhabarFast

Press ESC to close

झमाझम बारिश का इंतजार खत्म! दिल्ली समेत इन राज्यों में कब आएगा मानसून? IMD से जानें ताजा अपडेट

झमाझम बारिश का इंतजार खत्म! दिल्ली समेत इन राज्यों में कब आएगा मानसून? IMD से जानें ताजा अपडेट

Monsoon Update: इस समय भारत के कई राज्य गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि 2025में मानसून ने समय से पहले अपनी दस्तक दे दी है। इस सप्ताह से एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो रहा है। जो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मई से शुरु हुआ मानसून का दौर 

इस साल मानसून ने केरल में सामान्य तारीख 1जून से पहले यानी 24मई 2025को ही दस्तक दे दी थी। यह शुरुआत अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण हुई। जिसने मानसून को तेजी से दक्षिण भारत में फैलने में मदद की। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मई के अंत तक मानसून सक्रिय हो चुका था।

हालांकि, जून के पहले हफ्ते में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12जून से मानसून फिर से सक्रिय होगा और यह मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 12से 18जून के बीच पहुंचेगा।

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में मानसून आमतौर पर 30जून के आसपास पहुंचता है। लेकिन इस बार यह 7से 10दिन पहले यानी 20से 25जून तक दस्तक दे सकता है। IMD का यह अनुमान बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम और मानसून की तेज गति पर आधारित है।

IMD ने इस बार दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई है। क्योंकि इस समय एल-नीनो का प्रभाव कमजोर है और ला-नीना की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ क्षेत्र में मानसून के दौरान औसत से 114%अधिक बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

देश के अन्य राज्यों में मानसून का आगमन

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत जैसे - केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में 24मई से 1जून तक मानसून ने दस्तक दे दी। लेकिन अभी भी 12से 15जून के बीच इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में  10जून तक मानसून पहुंच चुका है। जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में यह 15से 20जून तक सक्रिय होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मानसून 15-16जून तक दस्तक दे सकता है। जबकि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी जुलाई की शुरुआत तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि 15 जून तक बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी 15 से 20 जून के बीच बारिश शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून तक पहुंच सकता है। जबकि हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में यह 25 जून से 2 जुलाई तक सक्रिय होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast