Weather Update: घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में विजिबिलिटी शून्य; 120 फ्लाइट हुई प्रभावित

Weather Update: घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में विजिबिलिटी शून्य; 120 फ्लाइट  हुई प्रभावित

नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ काड़के की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। साथ ही घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसको देखते हुए ग्रेप 3की पाबंदियां फिर से लागू कर दी गई हैं।  

धुंध का असर सड़क से लेकर आसमान तक असर देखने को मिला। धुंध की वजह से 120 फ्लाइट लेट हो गई। साथ ही 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी अपने निर्धरित समय से लेट चल रही है, जिसकी वजह से यात्रियों का कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली में ठिठुरन ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। साथ ही मौसम विभाग ने पहले ही ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था।

शनिवार और रविवार को सकती है बर्फबारी

दिल्ली के साथ-साथ यूपी भी घने कोहरे की चपेट में छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।

Leave a comment