WEATHER UPDATE: दिल्ली में जल्द होगी झमाझम बारिश, खत्म होने वाला है मानसून का इंतजार

WEATHER UPDATE: दिल्ली में जल्द होगी झमाझम बारिश, खत्म होने वाला है मानसून का इंतजार

नई दिल्ली: देश में मानसून का असर अब तेजी से दिखने लगा है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 27 जून के आसपास मानसून पहुंचेगा। अभी मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आगे बढ़ चुका है। वहीं पिछले दिनों राजधानी में प्री मॉनसून की बारिश देखी गई थी। हालांकि, उसके बाद बारिश नहीं हुई है आज से मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना है दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, बारिश होने की उम्मीद नहीं हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उप-हिमालयी जिलें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हवा के प्रभाव में बारिश होने की संभावना है।राजस्थान के कई इलाकों में मॉनसून से पहले की बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक बारिश नोखा (बीकानेर) में 47 मिमी. और माउंट आबू (सिरोही) में 35 मिमी. दर्ज की गई।जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और भूस्खलन की वजह से रणनीतिक रूप से अहम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है, जहां सैंकड़ों गाड़ियां फंस गई हैं। वहीं डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा असम में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के जलस्तर बढ़ने से कई इलाके भी जलमग्न हो रहे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ की वजह से और 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। अब तक राज्य के 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मई के मध्य से अब तक बाढ़ की वजह से 89 लोगों की जान चली गई है।

Leave a comment