Weather Update: दिल्ली से विदा हुई 'सर्दी', आगामी दिनों में यहां होगी बारिश

Weather Update: दिल्ली से विदा हुई 'सर्दी', आगामी दिनों में यहां होगी बारिश

Weather Update:  दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों से सर्दियों का दौर खत्म हो चुका है। मैदानी इलाको में साफ़ मौसम और रोजाना निकल रही धूप के चलते तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 से 10 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से कुछ राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी ही सकती है। वहीं दिल्ली-NCR में इन दिनों तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में रविवार को धुप खिली, जिसके चलते अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और गिलगित बाल्टिस्तान में 5 और 6 फरवरी को बारिश और बर्फ़बारी की संभावना जताई है। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 8 से 10 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज हवाओं और आंधी का दौर शुरू हो सकता है।

कुछ ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम 
 
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में 6 फरवरी को दोपहर के समय गर्मी और बढ़ेगी। इस दिन तापमान 26 डिग्री के स्तर को छू सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 7 फरवरी से हवाएं चलने लगेंगी। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी आएगी। 7 और 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। 

 

Leave a comment