Weather Update: दिल्ली में छाई रहेंगी घटाएं, इतने दिनों तक राजधानी में बरसेंगे बादल

Weather Update: दिल्ली में छाई रहेंगी घटाएं, इतने दिनों तक राजधानी में बरसेंगे बादल

Weather Forecast: देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली और दिल्ली का आसपास के इलाकों में आजकल बादल मेहरबान हैं। बारिश के वजह से चिलचिलाती धूप से आजकल लोगों को काफी राहत मिल रही है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 36.9डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया है। IMD के अनुसार दिल्ली की पालम वेधशाला ने हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे दर्ज कीहै। वहीं आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में राजधानी में इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है।

छाए रहेंगे बादल

IMD  केअनुसार 31मई तक लू का अनुमान नहीं है। 26मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26डिग्री और अधिकतम तापमान 36डिग्री तक रहने की उम्मीद है। साथ ही साथ  शुक्रवार को दिनभर बाद छाए रहने की उम्मीद जती गई है। कहीं-कहीं तेज बारिश होने की भी संभावना है। IMDके मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो से तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।  

दिल्ली के कई हिस्सो में चली थी लू

बताते चलें, इससे पहले सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लू चली तथा कई मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 45डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया था। पिछले 24घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 36.9डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिन का न्यूनतम तापमान 22.6डिग्री रहेगा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों तक लू चलने की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है।

 

 

Leave a comment