IMD Mausam Samachar: देशभर में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। जहां एक ओर दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल सहित अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बारिश बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण हो रही है, जो अगले 24घंटों में श्रीलंका और तटीय इलाकों की ओर बढ़ सकता है। इस बदलाव के कारण इन राज्यों में 10से 13दिसंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर भारत में शीतलहर
उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का असर बढ़ने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2से 4डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 4.5डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। शीतलहर का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और सर्दी का कहर
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण शीतलहर और तेज हो गई है। लाहौल स्पीति में ताबो का तापमान शून्य से 12.7डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान था। हिमाचल और उत्तराखंड में 10से 12दिसंबर तक जमीन पर पाला पड़ने का अनुमान है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
दिल्ली में ठंड और वायु प्रदूषण की समस्या
दिल्ली में ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली का रात का तापमान 8डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 223तक पहुंच गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। राजधानी के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' दर्ज की गई है।
इन मौसम बदलावों को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Leave a comment