Search KhabarFast

Press ESC to close

“हम ठीक से ठोकेंगे सरकार को ठोकेंगे”, खरगे के बयान पर नड्डा हुए आग बबूला

“हम ठीक से ठोकेंगे सरकार को ठोकेंगे”, खरगे के बयान पर नड्डा हुए आग बबूला

Kharge Vs JP Nadda: बजट सत्र के दूसरे चरण में नई शिक्षा निति को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर मंगलवार को विपक्ष में जमकर हंगामा किया। राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधान के बयान की निंदा की और जब उन्हें सभापति की ओर से रोका गया तो उन्होंने इसे तानाशाही करार दिया। खरगे के इस बयान पर फिर सभापति ने आपत्ति जताई। तब खरगे ने कहा कि क्या-क्या ठोकना है हम ठीक से ठोकेंगे, सरकार को ठोकेंगे। खरगे के इस बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष की ओर से सभापति के लिए ऐसी भाषा का उपयोग सही नहीं है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार लगातार NEPका विरोध कर रही है। अब स्टालिन के समर्थन में कांग्रेस भी सामने आ गई है।

खरगे औऱ नड्डा में वार पलटवार

खरगे के बयान पर जेपी नड्डा आंख बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष की ओर से आसन के लिए इस तरह की भाषा किसी भी रूप मे स्वीकार नहीं है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। साथ ही नड्डा ने सभापति हरिवंश से मांग की कि खरगे के बायन को रिकॉर्ड से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा अति निंदनीय है और माफी योग्य नहीं है। इस दौरान भाजपा सांसदों ने भी खरगे के खिलाफ नारेबाजी की।

हालांकि, नड्डा के द्वारा लगाए गए आरोपों को खरगे ने नकार दिया। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने आसन के प्रति उन शब्दों का उपयोग नहीं किया। फिर भी अगर मेरी बातों से आपको ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। इसके आगे खरगे ने कहा कि मैंने ठोको शब्द का इस्तेमाल सरकार की नीतियों के लिए किया कि हम सरकार की नीतियों को ठोकेंगे। खरगे ने कहा कि माफी मांगने के लिए तैयार हूं लेकिन सरकार से माफी नहीं मागूंगा।

NEP पर मचा हंगामा

तमिलनाडु सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति लागू ना करने के बाद संसद में ये मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिनों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने DMKकोअसभ्य और अलोकतांत्रिक पार्टी करार दिया था। जिसके बाद डीएमके सहित अन्य विपक्षी दलों ने प्रधान के बयान पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने कारण प्रधान ने अपने बयान पर माफी मांग ली। लेकिन मुद्दा अभी शांत होते नहीं दिख रहा है। मंगलवार क संसद परिसर में DMKसांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, राज्यसभा में खरगे के द्वारा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अगर तमिलनाडु की जनता को मंत्री धर्मेंद्र प्रधान असभ्य कहेंगे, उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का काम करेंगे तो ऐसे मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast