Search KhabarFast

Press ESC to close

सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे विराट कोहली! बस इंग्लैड के खिलाफ खेलनी होगी 94 रन की पारी

सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे विराट कोहली! बस इंग्लैड के खिलाफ खेलनी होगी 94 रन की पारी

Virat Kohli One day Records: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली पिछले लंबे समय से कुछ फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे और फिर रणजी के मैच में भी विराट का बल्ला शांत रहा। हालांकि, वो अपने फॉर्म को वापस लाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट कोहली के पास इंग्लैड के खिलाफ आगामी तीन मैचों के वनडे सीरीज में इतिहास बनाने का मौका है। अगर उनका फॉर्म वापस लौटा तो वो वनडे फॉर्मेट में सबसे तेजी से 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। हालांकि, अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम हैं। सचिन 350वें वनडे मैच में 14000 रन पूरे किए थे। उस मैच में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को उस मैच में हार मिली थी।

कैसा है विराट का वनडे करियर?

विराट कोहली का वनडे करियर शानदार रहा है। उन्होंने 283 वनडे पारियों में 58.18 के औसत और 93.54 के स्ट्राइक रेट से 13906 रन हैं, जिसमें 50 शतक औऱ 72 अर्धशतक शामिल हैं। यानी सचिन के रिकोर्ड को तोड़ने के लिए विराट को मात्र 94 रन और बनाने होंगे। अगर वो इस सीरीज में ऐसा कर देते हैं तो उके नाम सबसे तेजी से 14 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हो जाएगा। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने तीन मैचों में 19.33 के औसत से 58 रन बनाए थे। उस सीरीज में कोहली के बल्ले से 24, 14 और 20 रन की पारियां निकली थी। वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से कोहली ने तीन वनडे मुकाबले खेले हैं।

खारब दौर से गुजर रहे हैं विराट

गौरतलब है कि विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा कुछ खास अच्छा नहीं रहा था। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में जरुर शतकीय पारी खेली लेकिन बाद के तमाम मैचों में वो संघर्ष करते दिखें। 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने मैदान में उतरे विराट कोहली को हिमांशु सांगवान ने 6 रन पर पवेलियन भेज दिया। गौरतलब है कि इंग्लैड के खिलाफ भारत तीन वनडे मुकाबले खेलेगा। पांच टी20 मैचों के सीरीज में भारत ने इंग्लैड को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी। अब सबकी नजर वनडे मैचों पर हैं। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के लिए फॉर्म में वापस लौटने का यह अहम मौका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: बोल्ड आउट के नियम में बड़ा बदलाव, अब इस तरह विकेट गिरने पर आउट नहीं होगा बल्लेबाज

Cricket Rules:क्रिकेट में बल्लेबाज के आउट होने से जुड़े नियमों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। अब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बोल्ड आउट से जुड़े एक खास नियम में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज के शॉट खेलने के बाद गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराकर लुढ़कते हुए स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगती है, तो बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जाएगा।

राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया धमाल, सहवाग के बेटे की टीम को 198 रन से रौंदा; 41 गेंदों में ठोके 85 रन

Anvy Dravid Team Defeats Aryavir Team:क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बेटों के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का आमना-सामना अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हुआ। 12 अक्टूबर को कर्नाटक और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में अन्वय ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा।

Sports News: छोटे शहर से विश्व पोडियम तक, वेद नीरज फौर ने शतरंज में रचा इतिहास, IBCA वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Sports News: भारत के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी वेद नीरज फौर ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। ग्रीस के क्रीत शहर में आयोजित 13वीं IBCA वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियनशिप 2026 में वेद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वे विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान (World No. 3) पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast