Search KhabarFast

Press ESC to close

विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में खेलने से किया मना, जानें क्यों लिया ये फैसला

विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में खेलने से किया मना, जानें क्यों लिया ये फैसला

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत शतक लगातक की है। उन्होंने पहले ही मैच में धुंआधार पारी खेली। वहीं, सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को खेला जाना है। इसी बीच विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे एक घरेलू टूर्नामेंट में विराट कोहली ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इससे पहले दावा किया गया था कि वह इस टूर्नामेंट में 16साल बाद वापसी कर सकते हैं और कुछ मैच खेलेंगे।

विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला

विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जो बीसीसीआई के लिए नई चुनौती खड़ी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। यह टूर्नामेंट सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य है, लेकिन कोहली ने इसमें हिस्सा ना लेने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई चाहती है कि भारत के रोहित और विराट घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बने और विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 एडिशन में खेलें। हालांकि, विराट खेलने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है, जिससे कोहली के लिए कोई विशेष छूट देना बीसीसीआई के लिए और मुश्किल खड़ा करेगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि मुद्दा विजय हजारे ट्रॉफी का है। कोहली खेलना ही नहीं चाहते। जब रोहित भी खेल रहे हैं, तो किसी एक खिलाड़ी के लिए छूट कैसे हो सकती है? और हम दूसरे खिलाड़ियों को क्या बताएं? वह खिलाड़ी आप सभी से अलग है क्या?

सालों से घरेलू क्रिकेट से दूर

बता दें कि विराट ने आखिरी विराट विजय हजारे ट्रॉफी मैच 16 साल पहले 2010 में खेला था। विराट ने 2008 से 2010 तक दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 13 मैच खेले हैं और कुल 819 रन ठोक चुके हैं। जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने पिछले साथ रणजी ट्रॉफी में वापसी जरूर की थी, वह दिल्ली के लिए एक मैच खेलने उतरे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की एक बार फिर होगी टक्कर, आज इस समय होगा महामुकाबला

महिला टी20 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने की वजह से इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर है।

वान्या शर्मा ने बैंकॉक में बढ़ाया भारत का मान, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Vanya Sharma Won Gold:भारत की युवा योगासन प्रतिभा वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वान्या ने उप-कनिष्ठ वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब से भी सम्मानित किया गया।

रैना के रिटायरमेंट पर क्या था धोनी का रिएक्शन, खुद सुनाया पूरा किस्सा; किया सनसनीखेज खुलासा

Suresh Raina Opens Up On Retirement:भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 7 साल हो गए हैं। दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया था। इन दोनों के संन्यास के ऐलान फैंस को काफी हैरानी हुई थी कि आखिर दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान क्यों कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast