स्विटजरलैंड में मिले वरुण-नताशा और विराट-अनुष्का

स्विटजरलैंड में मिले वरुण-नताशा और विराट-अनुष्का

वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। वहां उनकी मुलाकात एक और स्टार कपल विराट-अनुष्का से हो गई।

नए साल का जश्न मनाने के लिए हर बॉलिवुड सिल्ब्रिटीज प्लान बना रहा है। कई बॉलिवुड सिल्ब्रिटीज भी वकेशन पर निकल गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई सिलेब्रिटी न्यू इयर सेलिब्रेट करने स्विटजरलैंड पहुंचे हैं। वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की मुलाकात अचानक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से हो गई। इससे पहले वरुण धवन करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आए थे। बता दें कि करिश्मा और करीना भी स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों कपल साथ नजर आ रहे हैं। बर्फ की वादियों में ये लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं।

 

 

Leave a comment