Search KhabarFast

Press ESC to close

इंग्लैंड के खिलाफ खूब बरसा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ खूब बरसा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

Vaibhav Suryavanshi Latest Record: भारत की अंडर-19टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच हाल ही में पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया। इस सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने इन पांच मैचों में खूब रन बनाए। इस सीरीज में उन्होंने 71के औसत और 174.01के स्ट्राइक रेट से 355 रन बना दिए। इसके साथ ही वैभव ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 19 यूथ ODI सीरीज में रन बनाने के मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

अंडर-19यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, उन्होंने साल 2017में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 351रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू का नाम है, उन्होंने 2002में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 291रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर फिर से शुभमन गिल हैं, उन्होंने 2017में इंग्लैंड के खिलाफ 278रन बनाए थे। वहीं 244रनों के साथ आदित्य श्रीकांत लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

355वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2025

351शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2017

291अंबाती रायडू बनाम इंग्लैंड, 2002

278शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2017

244आदित्य श्रीकांत बनाम इंग्लैंड, 2005

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast