Uttarakhand: कल 5 और आज 11 लोगों की गई जान, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, लोगों से धैर्य रखने की अपील

Uttarakhand: कल 5 और आज 11 लोगों की गई जान, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, लोगों से धैर्य रखने की अपील

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश ने कहर मचा रखा है। भारी बारिश के कारण सारे नदीं-नाले उफान पर चल रहे है. वही रामनगर एक गांव में बादल तक फट गया है। इसके साथ ही भूस्खलन के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए चारधाम की यात्रा पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की।सभी लोगों से अनुरोध है कि इस स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज देर रात तक मौसम ठीक हो जाएगा, बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश के वजह कई जगह पुल, मकान टूट गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है। मदद के लिए सेना के हेलीकॉप्टर भी आ रहे हैं। हमने नैनीताल के लिए 2 हेलीकॉप्टर और एक हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए मंगवाया है।आज 11 लोगों और कल 5 लोगों की मरने की खबर आई थी। कुछ लोगों की दबे होने की भी जानकारी आई है। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा वैसे स्थिति का सही आंकलन होगा।

Leave a comment