Uttarakhand : बरातियों से भरी बस घाटी में गिरने से 25 लोगों की मौत, 21 घायल

Uttarakhand : बरातियों से भरी बस घाटी में गिरने से 25 लोगों की मौत, 21 घायल

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिसबल और सीडीआरएफ की टीम के पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

हादसे में 25 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिसबल और सीडीआरएफ की टीम के पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

सीएम धामी ने किया ट्वीट

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Leave a comment