Search KhabarFast

Press ESC to close

UP: मातम में बदली शादी की खुशियां...दीवार से जा टकराई बुलेरो, दूल्हे समेत 8 की मौत

UP: मातम में बदली शादी की खुशियां...दीवार से जा टकराई बुलेरो, दूल्हे समेत 8 की मौत

Sambhal Road Accident: 04जुलाई की शाम उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिस वजह से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, हरगोविंदपुर गांव से बदायूं जा रही एक बारात की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कहां-कैसे हुआ यह हादसा?

बता दें, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:15बजे हुआ। जब संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में हरगोविंदपुर गांव से बदायूं के सिरतौल जा रही एक बारात की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दीवार का एक हिस्सा भी ढह गया। गाड़ी में 14लोग सवार थे। लेकिन इस हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे एक खंभे से टकराई और फिर स्कूल की दीवार में घुस गई। जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान

गाड़ी के दरवाजे काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों, जिनमें दूल्हा सूरजपाल, उनकी भाभी आशा, आशा की दो वर्षीय बेटी ऐश्वर्या, दो वर्षीय विष्णु, और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायलों में दूल्हे की बहन कोमल, रवि (पुत्र बच्चू सिंह), हिमांशु, और तीन अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के बाद अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में तेज तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर हमला बोला और Gen Z से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast