Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए मासूम, रिहैब सेंटर में 4 बच्चों की मौत और 20 की हालत नाजुक

UP News: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए मासूम, रिहैब सेंटर में 4 बच्चों की मौत और 20 की हालत नाजुक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक सरकारी रिहैब सेंटर से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जिस वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 20 बच्चों की हालत गंभीर है। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, कुछ बच्चों को KGMU रेफर किया गया है।

20 बच्चों की हालत नाजुक

यूपी के लखनऊ में एक सरकारी रिहैब सेंटर में फूड पॉइजनिंग की वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिसके बाद बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि मंगलवार शाम को रिहैब सेंटर से करीब 20 बच्चों को अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टर ने आगे बताया कि ये सभी बच्चे मानसिक रूप से विकलांग हैं। जांच करने पर पता चला कि उनमें पानी की कमी थी। इसके बाद हमने तुरंत उनका इलाज शुरु कर दिया। लेकिन बावजूद इसके चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कुछ की की हालत में सुधार हुआ है।

जांच के लिए समिति का गठन

बता दें, फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने के बाद लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट ने एक समिति का गठन किया है। समिति ने कारण जानने के लिए प्रभावित बच्चों से पूछताछ भी की है। इसके अलावा रिहैब सेंटर से खाने के नमूने के सैंपल को इकठ्ठा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast