बैलिया- छपरा के चांददियर पुलिस चौकी के पास मंगलवार की आधी रात एक गंभीर हादसा हुआ। बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन के जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 30जवान घायल हो गए।
घायलों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायल जवानों को बस से बाहर निकाला और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सभी घायलों को सोनबरसा सीएचसी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद, चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एसपी विक्रांत वीर ने अस्पताल जाकर घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।
सिवान में ड्यूटी पर थे जवान
बिहार के डुमरांव से 81जवान छठ पर्व के दौरान सिवान में ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार की दोपहर, ये जवान दो प्राइवेट बसों में सवार होकर सिवान के लिए रवाना हुए। रात लगभग 12:30बजे, जवानों से भरी एक बस चांददियर पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में गिर गई। गहरी नींद में सोए जवान अचानक बस के पलटने से चीखने-चिल्लाने लगे।
एंबुलेंस और निजी साधनों से भेजा गया अस्पताल
पुलिस ने तुरंत अन्य फोर्स को बुलाया और घायल जवानों को एंबुलेंस और निजी साधनों से सोनबरसा अस्पताल भेजा। यहां गंभीर घायलों को वाराणसी के लिए रेफर किया गया। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि इस हादसे में 29जवान घायल हुए हैं। 10जवानों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज सीएचसी पर जारी है। सभी की स्थिति स्थिर है।
ट्रेलर की टक्कर से और हुई घटना
इस हादसे के बाद, डेहरी रोहतास से सिवान के लिए जा रही दूसरी बस गायघाट रुद्रपुर गांव के पास खड़ी थी। जब जवान बाहर निकले, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक होमगार्ड घायल हुआ।
Leave a comment