Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज
नई दिल्ली: बीते दिन उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश होने के संभावना जताई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजाधानी दिल्ली में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोकि समान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आसमान में बादल और तेज चलती हवाओं ने मौसम को सामान्य बना दिया था। दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में तापमान समान्य से अधिक बना हुआ है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंदरुनी कर्नाटक, गुजरात और ओडिशा में तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच बना हुआ है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसकी वजह से झारखंड ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में और डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। झारखंड में भी बारिश की वजह से तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply