Weather Update: देश की राजधानी में गर्मी ढाएगी अपना कहर, जानें आज के मौसम का हाल
Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार का दिन गिरमी के मौसम से राहत भरा हा रहा यानी मौसम सुहाना बना हुआ रहा। वहीं आज फिर दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है। लेकिन आज भी तापमान सामान्य से कम रहने के ही आसार हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35और 24डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। दस जून तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान तेज गर्मी और उमस का लोगों को सामना करना होगा।
सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पांच जून को अधिकतम तापमान 39डिग्री, सात जून को 40डिग्री, नौ जून 42डिग्री और 10जून को तापमान 42डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान कर सकती है।
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 33.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 23.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 86फीसदी दर्ज की गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply