WEATHER UPDATE: राजधानी दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के ठिठुरन ने दी दस्तक
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-NCR में सुबह के समय बारिश की वजह से मौसम बदल गया। साथ ही दिल्ली में एक बार फिर ठिठुरन भी बढ़ गई है। वहीं हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर के बीच तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट बताया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोम एक्टिव होने की संभावना जताई गई थी। इस बारिश के बाद एक बार फिर ठंड दोबारा दस्तक दे सकती है।
इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश
राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply