Baijnath Aggarwal passes away: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Baijnath Aggarwal passes away:गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। 27-28अक्टूबर की रात उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। रात को खाना खाने के बाद वे सोने चले गये। बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। बता दें कि वह 1950से गीता प्रेस से जुड़े हुए थे। उनके साथ उनका पूरा परिवार गीता प्रेस से जुड़ा हुआ है।
गीता ट्रस्टू बैजनाथ अग्रवाल का निधन
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर बैजनाथ अग्रवाल शुक्रवार की रात तक ठीक थे। उन्होंने ठीक से खाना भी खाया और उसके बाद सोने के लिए चले गए। लेकिन लगभग 2:30बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 90वर्ष के थे। वहीं उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर होगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक
सीएम योगी ने एक्स पर ट्विट किया और लिखा कि गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी श्री बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और संपूर्ण गीता प्रेस परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
1950 से ट्रस्ट के साथ जुड़े थे बैजनाथ अग्रवाल
गौरतलब है कि गीता 1950 से प्रेस से जुड़ी हुई थीं। हाल ही में गीता प्रेस गोरखपुर ने अपना शताब्दी वर्ष मनाया है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए गीता प्रेस गोरखपुर को चुना था। हालांकि, गीता प्रेस ट्रस्ट ने सम्मान तो स्वीकार कर लिया, लेकिन 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि लेने से इनकार कर दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply