अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप प्रशासन को झटका! भारतीय रिसर्चर बदर खान सूरी के डिपोर्टेशन पर लगाई रोक
Indian Resercher Badar Khan Suri: अमेरिकी कोर्ट ने भारतीय रिसर्चर बदर खान सूरी के डिपोर्टेशन पर रोक लगा दी है। वर्जीनिया कोर्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बदर खान सूरी को तब तक अमेरिका से डिपोर्ट नहीं किया जाएगा जब तक कि अदालत इसके विपरीत आदेश जारी नहीं करती।
कोर्ट के इस आदेश को अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार के लिए एक झटका माना जा रहा है। दरअसल, बदर खान सूरी पर सोशल मीडिया पर हमास का प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने सूरी को भारत डिपोर्ट करने की बात कही थी। लेकिन, अब कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले पर रोक लगा दी है।
सूरी के वकील ने की रिहाई की मांग
बता दें कि भारतीय रिसर्चर बदर खान सूरी को सोमवार (17 मार्च) को गिरफ्तार किया गया था। उनपर हमास का प्रपोगेंडा फैलाने का आरोप लगाकर उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सूरी के भारत डिपोर्टेशन की कार्यवाही तेज हो गई थी। लेकिन, इससे पहले की सूरी को भारत डिपोर्ट किया जाता कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी।
वहीं, सूरी के वकील ने कोर्ट से अपने क्लाइंट की रिहाई की मांग की थी। सूरी की रिहाई के पक्ष में उनके वकील की ओर से कोर्ट में दलील दी गई की उनके क्लाइंट ने कोई गुनाह नहीं किया है। वकील ने कोर्ट में कहा कि न तो विदेश मंत्री मार्को रुबियो और न ही किसी अन्य अधिकारी की ओर से बदर खान सूरी पर कोई आरोप लगाया गया है। ऐसे में वह कोर्ट से सूरी की रिहाई की मांग करते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply