PM Modi in Bulandshahr: बुलंदशहर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया
PM Modi in Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। आपका ये प्यार और आपका ये विश्वास...जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।
पश्चिमी यूपी के सभी परिवारजनों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज यमुना और रामगंगा की स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण हुआ है। इसके लिए पश्चिमी यूपी के सभी परिवारजनों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply