एक साल में पर्यटकों ने तोड़े रिकॉर्ड, बनारस बना पर्यटकों की पहली पसंद
घरेलू पर्यटकों के आवागमन के मामले में उत्तर प्रदेश का बनारस बादशाह बन गया है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार रिकॉर्ड तोड़ 7.12 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हैं। यह संख्या मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा और झांसी से भी ज्यादा है। बता दें कि, एक वर्ष में 31.79 करोड़ से ज्यादा पर्यटक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए हैं।
वहीं, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां मिली हैं। बनारस घूमने के लिए देश-विदेश के पर्यटक काफी ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण और सुविधाओं में हुई बढ़ोतरी से काशी पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है।
विदेशी पर्यटकों की भी पसंद बना बनारस
वाराणसी अपने कई विशाल मंदिरों के अलावा घाटों और अन्य कई लोकप्रिय स्थानों से हर वर्ष यहां आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। ये जगह न केवल भारतियों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
बनारस में घूमने की जगहें
- काशी विश्वनाथ धाम
- बीएचयू विश्वनाथ मंदिर
- दशाश्वमेध घाट
- अस्सी घाट
- मणिकर्णिका घाट
- मान मंदिर घाट
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- भारत माता मंदिर, आदि
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply