Holashtak 2024: कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक, जानें इस दौरान क्या-क्या है वर्जित?
Holashtak 2024 Start Date: हिंदू धर्म में होली का त्योहार साल के प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंग, गुलाल, उत्सव और भाईचारे का यह त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों की होली खेलने से पहले फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है।फिर अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को रंग भरी होली खेली जाती है। होली का त्योहार 5 दिनों तक चलता है। इसके अंतिम दिन को रंग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। होलाष्टक होली से 8 दिन पहले पड़ता है। होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ, धार्मिक मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस दौरान ये काम करना वर्जित है। आइए जानते हैं इस साल होलाष्टक कब से शुरू हो रहा है और इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए।
होलाष्टक 2024 कब है?
पंचांग के अनुसार इस साल होली 25 मार्च को है। होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और होलिका दहन के साथ समाप्त होता है। इस वर्ष होलाष्टक 17 मार्च से प्रारंभ होकर 24 मार्च को समाप्त होगा।
होलाष्टक के दौरान न करें ये काम
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान हिंदू धर्म में बताए गए 16 संस्कारों सहित कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है। विवाह, सगाई, मुंडन, कर्णवेध, नामकरण आदि संस्कार नहीं किये जाते। इसके अलावा कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें होलाष्टक के दौरान नहीं करना चाहिए।
- होलाष्टक के दौरान भवन निर्माण और गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घर-संपत्ति, वाहन बेचना या खरीदना भी अशुभ माना जाता है। अन्यथा इन शुभ कार्यों का भी अशुभ फल मिलता है।
- होलाष्टक के दौरान यज्ञ और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए। अन्यथा इन अनुष्ठानों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
- होलाष्टक के दौरान नई दुकान या व्यवसाय शुरू करना, नई नौकरी ज्वाइन करना या कोई अन्य नया काम करना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे बचना चाहिए।
- होलाष्टक के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, घर की सजावट का सामान और कीमती सामान खरीदने से बचना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply