'किसानों को रिहा न करने पर होगा बड़ा आंदोलन', राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार को दी चेतावनी
Rakesh Tikait Statement: पंजाब पुलिस ने बीते दिन शंभू-खिनौरी बॉर्डर खाली कराया। वहां डेरा जमाए बैठे किसानों को 13महीने बाद हटाया गया है। इसके बाद पुलिस ने किसान नेता सरवन सिह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। जिस पर सियासत शुरू हो गई है। अब इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि हमारी लड़ाई सिर्फ केंद्र सरकार के खिलाफ थी। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बेवजह ही इस लड़ाई में कूद गई।
राकेश टिकैत ने क्या कहा?
किसान नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद राकेश टिकैत ने कहा 'हमारी लड़ाई तो केंद्र सरकार से है, लेकिन पंजाब सरकार तो बेवजह इसमें कूद गई है।' उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक वह हमारी मांगे नहीं मान लेती। हमारी यही मांग है किकिसान नेताओं को तुरंत छोड़ा जाए।
राकेश टिकैत ने कहा कि सीएम भगवंत मान को किसानों से बातचीत कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे पंजाब में आंदोलन किया जाएगा। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
पुलिस हिरासत में कई नेता
बता दें, बीते दिन पंजाब पुलिस 13 महीने बाद शंभू-खिनौरी बॉर्डर खाली करा दिया। जिसके बाद उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर को हिरासत में ले लिया। उनके अलावा कई और किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के कई जवानों को तैनात किया गया हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply