BHIWANDI ACCIDENT: भिवंडी में बिल्डिंग गिरने से अब तक 3 की मौत, 14 रेस्क्यू, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Bhivandi Tragedy: मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि यहां अचानक तीन मंजिला इमारत गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम ने मुआवजे का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार, भिवंडी में अचानक ग्राउंड प्लस दो मंजिला यानी कुल तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर अचानक गिर गई। ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम था। जिसमें 15मजदूर काम कर रहे थे। वहीं इस हादसे में अब तक 3रों की मौत हो गई है,,जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं कुछ लोगों के मलबे में दबने की आंशका जताई जा रही है।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से इस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 5-5लाख रुपए की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। यह भी ऐलान किया गया है कि घायलों का इलाज सरकारी खर्चे से करवाया जाएगा। मलबे से जैसे-जैसे लोग निकाले जा रहे हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल पुहंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रात 11बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं और पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टीम और रेस्क्यू में लगे अन्य लोगों को बचाव के काम ठीक तरह से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, ‘अब तक 12लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। उनमें से 9लोग जीवित हैं और दुर्भाग्य से 3लोगों की मौत हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply