इस देश में ‘अंग्रेजी भाषा’ पर लगा बैन! बोलने पर 82 लाख रुपये तक का लगेगा जुर्माना
ITALY: अलग-अलग देश बोलने के लिए अपने देश की भाषा का इस्तेमाल करते है। लेकिन सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा की बात करें तो वह अंग्रेजी है। ये भाषा आपको हर देश के लोग बोलते नजर आ जाएंगे। वही आज के समय में अंग्रेजी सीखने पर ज्यादा ध्यान भी दिया जाता है। इस बीच एक देश ने इस भाषा पर बैन लगाने की सोच बना ली है।
दरअसल इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी द्वारा एक नया कानून प्रस्तावित किया गया है, जिसके तहत ऑफिशियल कम्युनिकेशन में अंग्रेजी और अन्य विदेशी शब्दों का उपयोग करने वाले इटालियनों पर 100,000यूरो (82,46,550रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, बिल को फैबियो रामपेली द्वारा पेश किया गया था, जो लोअर चैंबर की सदस्य हैं और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी द्वारा समर्थित हैं। वहीं नए कानून के तहत सभी विदेशी भाषाओं को बाहर किया गया है। हुआ यूं कि इटली में "एंग्लोमेनिया" या अंग्रेजी शब्दों के उपयोग ज्यादा किया जा रहा था और दावा किया जा रहा है कि ये दोनों भाषा इटालियान भाषा की निंदा करते हैं।
कहा गया है कि यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने से इसे और भी बदतर बना दिया गया है, जिसे ब्रेक्सिट के नाम से जाना जाता है। एक बिल के अनुसार "लिखित और मौखिक ज्ञान के साथ-साथ इटालियन भाषा की महारत" की आवश्यकता होगी। फिलहाल इस बिल को संसदीय चर्चा के लिए नहीं लाया गया है। यह आधिकारिक दस्तावेज़ों में स्थानीय व्यवसायों में नौकरी के पदों के लिए "परिवर्णी शब्द और नाम" के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply