साउथ अफ्रीका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड मोहम्मद गौस नियाजी, RSS नेता की हत्या का है आरोपी
Mohammed Ghaus Niazi Arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अफ्रीका में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम मोहम्मद गौस नियाजी है, जो PFIका बड़ा चेहरा था। NIAने नियाजी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था।
नियाजी पर 2016 में बेंगलुरु में RSSनेता रुद्रेश की हत्या का आरोप था। इस हत्याकांड के बाद वह फरार हो गए थे और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उन्होंने अलग-अलग देशों में ठिकाने बना लिए थे।
ATS को मिली थी दक्षिण अफ्रीका में छिपे होने की टिप
इसी बीच गुजरात ATSको उसके दक्षिण अफ्रीका में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद ATSने केंद्रीय एजेंसी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे दक्षिण अफ्रीका में पकड़ लिया गया और अब हिंदुस्तान डिपो भेज दिया गया है। फिलहाल इसे मुंबई ले जाया गया है।
इस बीच, NIAने निज़ामाबाद PFIमामले में एक फरार आरोपी अब्दुल सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। PFIके तेलंगाना उत्तर राज्य सचिव सलीम पर प्रतिबंधित संगठन द्वारा आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए भारत विरोधी साजिश में शामिल होने का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी के लिए 2 लाख रुपये का नकद इनाम दिया गया था।
सलीम इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 15वां आरोपी है। तेलंगाना पुलिस ने जुलाई 2022 में उनके खिलाफ निज़ामाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था और उसी साल अगस्त में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply