Haryana News: हम लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देंगे- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बाबा साहब अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया। इस रैली को जय भारत सत्याग्रह एवं संविधान बचाओ रैली दिया गया। इस रैली को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव के नेतृत्व में संविधान की रचना हुई।
हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ को कर बंद देते हैं। दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा है और लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देंगे। हरियाणा सरकार के 9 साल से लोग परेशान चुके हैं,इन्होंने हरियाणा का भठा बिठा दिया है। हरियाणा अपराध में मर्डर रेट 2,दलितों में अपराध में नंबर 1 है,बेरोजगारी में नम्बर 1 है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर 3 लाख करोड़ का कर्ज हो गया,9 साल में एक इंच भी मेट्रो आगे नहीं बढ़ी। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी कार्यकाल के कार्यो को अपने कार्यों के विकास कार्यों से की तुलनाहै।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा खिलाड़ियों का अपमान देश का अपमान है,जंतरमंतर पर धरना देने को मजबूर हो गए है। बीजेपी ने देश को बेरोजगारी,अपराध दर और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जेजेपी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने राजनीति में अविश्वासघात अपने मतदातों के साथ किया। जेजेपी का नारा था बीजेपी को करो जमुना पार, चुनाव होते ही दोनों बन गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply