HARYANA NEWS: बाथरूम में फंदा लगाकर 21 वर्षीय युवक ने मौत को लगाया गले, दिसंबर में हुई थी शादी
चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर 15 के रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने पत्नी की मौजूदगी में बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उम्र 21 साल सेक्टर 15 निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सत्य प्रकाश की दिसंबर में ही शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश अपनी बीवी के साथ सेक्टर-15 में रहता था। शनिवार रात करीब 8:30 बजे दंपति कमरे में मौजूद थे। इस दौरान सत्य प्रकाश बाथरूम में गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने कई बार बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था।
जांच में जुटी पुलिस
इसकी घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। वे मौके पर उसके जीजा पहुंचे। उसके बाद बाथरूम से सत्य प्रकाश को बाहर निकल गया और उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply