HARYANA NEWS: समाज सेवा के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा संत बाबा मान सिंह को : दुष्यंत चौटाला
पिहोवा: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए संत बाबा मान सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। इस महापुरुष ने समाज को शिक्षित करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए है। इस महापुरुष के जीवन से समाज के लोगों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को देर सायं पिहोवा में सचखंड दरबार जुरासी खुर्द में पहुंचकर संत बाबा मान सिंह को शोक व्यक्त किया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने संत बाता मान सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और हाथ जोडक़र नमन किया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करीब आधा घंटा गुरुद्वारा साहिब में रुके। उन्होंने डेरा की व्यवस्था संभाल रहे सेवादारों से बातचीत की।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने संगत को सांत्वना देते हुए कहा कि संतों की वाणी अमृत के समान है। शास्त्रों में शरीर को नश्वर, मगर ज्ञान, वाणी और आत्मा को अमर माना गया है। अमरता व्यक्ति के विचार और कर्म से भी मिलती है। समाज और लोगों की भलाई करने वाले के विचार और कर्म हमेशा मार्गदर्शक बनकर आगे आते हैं। शरीर ने साथ नहीं देना है। प्रकृति के नियम के अनुसार ही शरीर का आना-जाना लगा रहता है। सिर्फ मनुष्य के कर्म और विचार पीढी दर पीढी आगे बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरुओं की वाणी आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक का काम कर रही है। संत बाबा मान सिंह का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि संत बाबा मान सिंह हमेशा लोक कल्याण और समाज की भलाई के लिए तत्पर रहते थे। उनके विचार भी काफी ही उच्च कोटि के रहे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply