Haryana: भाजपा वसूली के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही -अनुराग ढांडा
Haryana News: आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता कर ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने राहुल दादू, मंदीप हुड्डा और राकेश हुड्डा को पार्टी का पटका पहनकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ. मनीष यादव, जगबीर हुड्डा, राज कौर गिल, रंजीत उप्पल और करण सिंह धनखड़ भी मौजूद रहे।
‘भाजपा का कोई उम्मीदवार कुरुक्षेत्र से चुनाव में उतरने को तैयार नहीं’
उन्होंने कहा पूरे देश में चर्चा है कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा वसूली के लिए ईडी और एसबीआई का इस्तेमाल कैसे कर रही है इसका बड़ा उदाहरण हरियाणा में भी देखने को मिला है। इंडिया गठबंधन के तहत जब से आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है, तब से हमारी टीम में कुरुक्षेत्र लोकसभा के गांव गांव जा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि,लोग कह रहे हैं कि भाजपा के नेताओं को प्रचार के लिए भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। यही कारण था कि भाजपा का कोई भी उम्मीदवार कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार नहीं था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि नायब सैनी जब कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद थे और यदि उनको मुख्यमंत्री बनाना भाजपा का प्रीप्लान होता तो तीन चार महीने पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता। इसका मतलब जब उन्हें अपने प्रदेश अध्यक्ष की हार नजर आने लगी तो उन्हें बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया और वहां से निकाल लिया।
‘जो मजबूरी में चुनाव लड़ रहा हो, वो क्या सेवा करेगा’
उन्होंने कहा कि इसके बाद एक स्थानीय व्यापारी संदीप गर्ग को चुनाव लड़ाने के लिए पार्टी में लाया गया। लेकिन उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर दिए और उनके मना करने पर भाजपा ने उस पर भी ईडी की रेड करवा दी। अब भाजपा के नेता भी भाजपा की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते, इसलिए भाजपा उनको भी ईडी और सीबीआई के माध्यम से हैंडल कर रही है। उसके बाद नवीन जिंदल का नाम आया और पिछले 20-25दिन से नवीन जिंदल का परिवार मना करता रहा कि चुनाव नहीं लड़ेंगे और बीजेपी की तरफ से खबर उड़ाई जाती रही कि नवीन जिंदल चुनाव लड़ेंगे। लेकिन ये पूरे देश ने देखा कि किस तरीके से नवीन जिंदल की ज्वाइनिंग हुई और आधे घंटे बाद उनका नाम लिस्ट में आया।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पर आकर प्रधानमंत्री मोदी ने जिसे लूटेरा कहा हो, जिसको भाजपा कोयला चोर का मास्टरमाइंड बताती रही हो और जिसको प्रकाश जावड़ेकर ने सबसे बड़ा कोयला चोर बताया हो। ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट क्यों दिया? भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने नवीन जिंदल को किस वाशिंग मशीन में धोया है जिससे उसके सारे भ्रष्टाचार धुल गए। बताया जाता है कि नवीन जिंदल चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन ईडी के जोर पर ज़बरदस्ती उनको चुनाव मैदान में उतार दिया गया है। जो मजबूरी में चुनाव लड़ रहा हो वह जनता की क्या सेवा करेगा। ये सब लोगों की समझ में आ रहा है। इसलिए उनकी घोषणा के बाद भी उनको लेकर कुरुक्षेत्र में कोई रुझान नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply