दुनिया में पहली बार इस देश में रोबोट ने किया यूट्रस का ट्रांसप्लांट , फिर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Robotic Uterus Transplant: मेडिकल साइंस दिन ब दिन तरक्की कर रहा है। आए दिन नए नए आविष्कार हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से इंसानों के काम भी काफी हद तक आसान हो गए हैं।और मेडिकल साइंस में भी इसका उपयोग बहुत हो रहा है। रोबोटिक सर्जरी का भी इस्तेमाल काफी बढ़ गया है और इसकी मदद से अब मुश्किल से मुश्किल ऑपरेशन किया जा रहा है। रोबोट की मदद से एक स्वीडिश महिला के गर्भाशाय का प्रत्यारोपण किया गया है।रोबोट द्वारा किए गए यूटरस ट्रांसप्लांट के बाद महिला गर्भवती हुई है और अब उसने बच्चे को जन्म दिया है।इस उपलब्धि को हासिल करने वाला स्वीडन दुनिया का पहला देश बन गया है।
रोबोट की मदद से की गई प्रक्रिया
अक्टूबर 2021में सहलग्रेंस्का विश्वविद्यालय अस्पताल में रोबोट के माध्यम से यूटरस ट्रांसप्लांट किया गया था। जिसके बाद महिला की प्रजन्न क्षमता सहित सभी टेस्ट किए गए जिसके बाद महिला ने आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए गर्भधारण किया। डॉक्टर ने ये भी बताया कि होने वाली माँ अपनी गर्भावस्था के दौरान अच्छा महसूस कर रही थी, उन्होंने 38वें सप्ताह में नियोजित सी-सेक्शन से बचचे को जन्म दिया।बताते चलें कि दुनिया भर में गर्भाशय प्रत्यारोपण के बाद अब तक कुल 13 शिशुओं का जन्म हुआ है। इस लिहाज से मां बनने वाली स्वीडिश महिला 14वीं है, जिसने गर्भ प्रत्यारोपण के बाद बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, यह मामला अहम इसलिए है क्योंकि पहली बार रोबोट की मदद से इस प्रक्रिया को किया गया।
मां और बच्चे दोनों है स्वस्थ
वहीं स्वीडन में गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय के सहलग्रेंस्का विश्वविद्यालय अस्पताल की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्म के समय बच्चे का वजन 3किलोग्राम और 100ग्राम वजन था.जन्म जेने वाली 35वर्षीय मां और डोनर सभी ठीक है।यह उन हजारों महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खोज है जो बच्चा पैदा करना चाहती हैं लेकिन जटिलताओं के कारण ऐसा नहीं कर पाती हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply