Farmers Protest: सरकार के साथ नहीं बनी बात!, जानें क्या है किसानों की आगे की रणनीति
नई दिल्ली: किसान आंदोलन का आज सातवां दिन है। बीते रविवार को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ चौथे दौर की बातचीत हुई। लेकिन एक बार फिर किसानों की सरकार के साथ सहमति नहीं बनी। आज सोमवार को किसान दिल्ली मार्च तेज कर सकते हैं। फिलहाल, बॉर्डर पर शांति है। सीमा पर किसान शांत दिखाई दिए। वहीं हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से सटे बॉर्डर पर मौजूद है।
बैठक के बाद पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हम सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और उस पर राय लेंगे। निर्णय आज सुबह, शाम या परसों तक लिया जाएगा। मंत्रियों ने कहा कि दिल्ली लौटने के बाद वे अन्य मांगों पर चर्चा करेंगे। चर्चा 19-20 फरवरी को होगी और 21 फरवरी को होने वाले 'दिल्ली चलो' मार्च पर चर्चा के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। हम(सरकार और किसान संघ) मिलकर मुद्दों का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।
हमने दालों की खरीद पर एमएसपी की गारंटी मांगी थी, जिस पर आज चर्चा हुई- सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ''पांच घंटे तक चर्चा चली। मैंने पंजाब के फायदे के बारे में बात की। हमने दालों की खरीद पर एमएसपी की गारंटी मांगी थी, जिस पर आज चर्चा हुई। वहीं, किसान संघ हमें सुबह तक अपना फैसला बताएंगे। हम दिल्ली लौटने के बाद NCCF और NAFED के साथ भी चर्चा करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply